Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में होली से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:राम पथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दर्जनभर वाहनों के कटे चालान

    7 hours ago

    1

    0

    होली पर्व से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राम पथ पर शुक्रवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई चार पहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर पुलिस लाइन भेजा गया। अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों को मौके पर पाया गया, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक टीम ने सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटवाकर मार्ग को खाली कराया, जिससे कुछ ही देर में यातायात सुचारु हो गया। एसपी ट्रैफिक ए. पी. सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों को जाम मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य है। पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किया:आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे से लिया आशीर्वाद,बोले- संगठन की मजबूती सर्वोपरि
    Next Article
    नोएडा में 100 लोगों से 70 लाख की ठगी:दो गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा; प्रोसेस के नाम पर लेते थे 2.50 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment