Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किया:आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे से लिया आशीर्वाद,बोले- संगठन की मजबूती सर्वोपरि

    6 hours ago

    1

    0

    भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव में हनुमानगढ़ी दर्शन किया। उन्होंने आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री हनुमान की कृपा तथा संतों के आशीर्वाद से ही इस पद पर एक बार फिर काम करने का अवसर संगठन ने दिया है। इसके बाद आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे ने माला पहनाकर कमलेश श्रीवास्तव को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या महानगर के रूप में संगठन ने हमें विशेष जिम्मेदारी दी है और गहरा भरोसा जताया है।अब हमारा प्रयास है कि संगठन को सर्वोपरि मानते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों के अनुसार विजय 2047 के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को एक बार फिर मंदिर-मंदिर और घर-घर तक पहुंचाना है।सरकार और उसके विकास कार्यों के प्रति विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को ध्वस्त करना भी प्रमुख लक्ष्य रहेगा। भाजपा नेताओं में तिलकराम मौर्य,रामप्रीति वर्मा और इंदल वर्मा के साथ पूरा मंडल अध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने भी कमलेश श्रीवास्तव को बुके और पुष्पहार से सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भाजपा विधायक के बेटे पर FIR दर्ज:टोल कर्मचारी के साथ की थी मारपीट, थप्पड़ मारते वीडियो आया था सामने
    Next Article
    अयोध्या में होली से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:राम पथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दर्जनभर वाहनों के कटे चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment