Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कांग्रेस कार्यालय का घेराव:सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप, कांग्रेस की चुप्पी पर भड़कीं भाजपाई महिलाएं

    13 hours ago

    1

    0

    जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व से मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को इस मामले में भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री सुमन शुक्ला के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता रिकाबगंज में एकत्र हुईं। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। हाथों में भाजपा के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताई। 11 छात्राओं की शिकायतों के बाद कार्रवाई का दावा मामला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़ा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 11 छात्राओं की ओर से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें की गई थीं। शिकायतों की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने की। इसके बाद 9 अक्टूबर को सांसद के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े गंभीर मामलों में राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महिला सम्मान पर कांग्रेस से मांगा जवाब क्षेत्रीय मंत्री सुमन शुक्ला ने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। छात्राओं की ओर से गंभीर शिकायतें सामने आने और विश्वविद्यालय स्तर पर कार्रवाई होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले राजनीतिक दलों को ऐसे मामलों में भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद प्रदर्शन में अशोका द्विवेदी, अंजू पांडेय, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, गरिमा मौर्य, प्रतिमा शुक्ला, नीता शर्मा, शारदा सोनी, ममता श्रीवास्तव, अनीता द्विवेदी, स्वर्णलता शुक्ला, सुधा पांडेय और सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण:331 से ज्यादा परिवारों को मिला फायदा, आत्मनिर्भर बनाने का है मकसद
    Next Article
    नवजात की मौत पर CMO ऑफिस में भाकियू का धरना:मेरठ के दो अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप है, किसान बोले-जांच रिपोर्ट गलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment