Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण:331 से ज्यादा परिवारों को मिला फायदा, आत्मनिर्भर बनाने का है मकसद

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से 300 से अधिक और 331 से भी ज्यादा परिवारों को लाभान्वित किया गया है। लाभार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार मोटर चालित ट्राईसाइकिल, हस्तचालित ट्राईसाइकिल, छड़ी, केन, एमआर किट, कॉक्लियर इंप्लांट और कॉक्लियर मशीन सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इन उपकरणों का वितरण छोटे बच्चों से लेकर वयस्क दिव्यांगजनों तक किया गया, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। सीडीओ ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनकी मदद से बच्चों को पढ़ाई करने और आगे बढ़ने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, वयस्क दिव्यांगजनों को इन उपकरणों के माध्यम से अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए सक्षम बनाना है। उपकरणों के उपयोग से उनके लिए रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो सकती है और वे अपनी क्षमताओं के अनुसार सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन सहायक उपकरणों से लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे सम्मानपूर्वक जीवन जीते हुए समाज की मुख्यधारा में अपना योगदान दे सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दरोगा-कॉन्स्टेबल ने रेस्टोरेंट कर्मियों को पीटा, लड़कियों पर कमेंट किए; चांदी का 18kg पाउडर चोरी
    Next Article
    अयोध्या में कांग्रेस कार्यालय का घेराव:सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप, कांग्रेस की चुप्पी पर भड़कीं भाजपाई महिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment