Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कमरे में मिला युवक का शव:4 मार्च को खाना खाकर सोने चला गया, परिजन देखने पहुंचे तो लटका हुआ था

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के खण्डासा थाना क्षेत्र के मानूडीह गांव में गुरुवार को युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मानूडीह गांव निवासी सूरज प्रजापति (25) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सूरज बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल खण्डासा थाने को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज प्रजापति मंदबुद्धि बताया जा रहा है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था, जिनमें से एक अन्य भाई भी मंदबुद्धि है। सूरज अपने बुजुर्ग माता और चाचा के साथ रहता था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज सामान्य रूप से घर में ही रहता था और उसका किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया था। इस अचानक हुई घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सूरज ने यह कदम क्यों उठाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत:लड़की के फोन पर घर से निकला था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बस्ती पुलिस लाइन में होली का जश्न, VIDEO:जवानों ने फटे कपड़ों में खेली होली, अधिकारी रहे गैरमौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment