Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती पुलिस लाइन में होली का जश्न, VIDEO:जवानों ने फटे कपड़ों में खेली होली, अधिकारी रहे गैरमौजूद

    11 hours ago

    1

    0

    बस्ती पुलिस लाइन परिसर में होली के दूसरे दिन जवानों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान परिसर रंगों और उमंग से सराबोर दिखा, हालांकि कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे। सुबह से ही पुलिस लाइन में अनौपचारिक होली मिलन का माहौल बन गया था। जवानों ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाया और मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। रंगों की मस्ती इतनी अधिक थी कि कई जवानों के कुर्ते और पैंट फट गए। इसके बावजूद उनके चेहरों पर खुशी और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दे रही थी। डीजे की तेज धुन पर पुलिसकर्मी फिल्मी और पारंपरिक होली गीतों पर थिरकते नजर आए। कई जवान रंगों में सराबोर होकर नाचते-गाते दिखे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जवानों के बीच ही सिमटा रहा, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की गैरमौजूदगी स्पष्ट थी। इस बीच, जनपद में होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। अवकाश पर मौजूद जवानों ने पुलिस लाइन में उत्सव मनाया, जबकि अन्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कमरे में मिला युवक का शव:4 मार्च को खाना खाकर सोने चला गया, परिजन देखने पहुंचे तो लटका हुआ था
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्त चौकसी:एसएसबी की अतिरिक्त तैनाती, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग सीमा पार आवाजाही पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment