Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कमर्शियल सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति होगी:विधायक वेदप्रकाश गुप्त बोले- श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए

    4 hours ago

    1

    0

    कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुचारु रखने को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री से वार्ता कर अयोध्या में कमर्शियल सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। सर्किट हाउस में विधायक ने गैस एजेंसी संचालकों, इंडियन ऑयल के अधिकारियों एडीएम सिटी योगानंद पाण्डेय तथा जिला पूर्ति अधिकारी बजेश मिश्र के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने और घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी के कारण लग रही अनावश्यक भीड़ पर चर्चा की गई। साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया। अयोध्या में प्रतिदिन लगभग 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्रतिदिन लगभग 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। विधायक ने कहा कि अयोध्या एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है और आने वाले दिनों में रामनवमी का पर्व भी निकट है। ऐसे में शहर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि अयोध्या वासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में संतों और महंतों के यहां नियमित रूप से भंडारे आयोजित होते हैं। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में शहर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है, विशेषकर 19 मार्च को बड़ी संख्या में लोगों के आगमन की उम्मीद है। गैस डीलरों को भी अनावश्यक परेशानी हो रही है विधायक ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग घबराकर गैस एजेंसियों पर लाइन लगा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ गैस डीलरों को भी अनावश्यक परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। मौके पर डीलर रामू प्रियदर्शी, रतन सिंह, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज अयोध्या दौरे पर:राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, दो घंटे रहेंगे
    Next Article
    मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment