Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:होली से पहले 10 नमूने जांच को भेजें, 80 किलो दूषित पनीर-खोया नष्ट

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में आगामी होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जबकि 80 किलोग्राम दूषित पनीर और खोया नष्ट किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने जिले में सघन निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की योजना बनाई है। यह अभियान निर्माण इकाइयों, रिलेबलर, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों, अस्थायी भट्टियों और संबंधित मंडियों में चलाया जा रहा है। विशेष रूप से खोया, खाद्य तेल, वनस्पति, घी, गुझिया, नमकीन, रंगीन कचरी, दूध और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है। टीम ने विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए हैं। प्रवर्तन टीम ने श्रीराम डेयरी से खोया और मिश्रित दूध के नमूने लिए। मेसर्स सीरूमल एजेंसी से डेयरी फन आइसक्रीम का नमूना लिया गया। उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में यादव डेयरी, पूरे हुसैन से मिश्रित दूध, तथा यादव स्वीट हाउस, उसरू बाईपास से पेड़ा और छेना रसगुल्ला के नमूने संग्रहीत किए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में अवध दूध डेयरी एंड बेकर्स से पनीर और दूबे मिष्ठान्न भंडार, रायबरेली रोड से खोया का नमूना लिया गया। जांच के दौरान 20 किलोग्राम दूषित खोया (मूल्य 5400 रुपये) और हंस डेयरी से 60 किलोग्राम दूषित पनीर (मूल्य 16800 रुपये) मौके पर ही नष्ट कराया गया। यश डेयरी से पनीर का नमूना लेकर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजा गया है। सहायक आयुक्त मानिक चन्द्र सिंह ने बताया कि यह सघन अभियान होली तक जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटखोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने की बात भी सामने आई है, जिससे होली जैसे पर्व पर मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अवैध प्लॉटिंग करने पर FIR दर्ज:ताहरपुर में 8600 वर्गमीटर में काटी जा रही थी कॉलोनी
    Next Article
    हरदोई में चार वाहनों की टक्कर:बस, बाइक, पिकअप और कार भिड़े, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment