Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अवैध प्लॉटिंग करने पर FIR दर्ज:ताहरपुर में 8600 वर्गमीटर में काटी जा रही थी कॉलोनी

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच ताहरपुर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। रजवाहा पटरी मार्ग के पास सरदार के ईंट भट्टे वाली जमीन पर करीब 8600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनी बसाने की तैयारी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक ईंट भट्टा हटाकर जमीन को प्लॉटों में बांट दिया गया। मौके पर प्लॉटों की मार्किंग कर पिलर भी खड़े कर दिए गए। आरोप है कि निखिल मित्तल, बिट्टू राणा समेत अन्य लोग बिना किसी वैध स्वीकृति के कॉलोनी विकसित कर रहे थे। जांच में सामने आया कि कॉलोनी का कोई स्वीकृत नक्शा नहीं है। महायोजना-2031 में तय भू-उपयोग के विपरीत जमीन को रिहायशी बताकर बेचा जा रहा था। खरीदारों को यह भी नहीं बताया जा रहा था कि कॉलोनी को संबंधित प्राधिकरण से मंजूरी नहीं मिली है। यही नहीं, रेरा में भी परियोजना का पंजीकरण नहीं कराया गया। मौके पर न तो चौड़ी सड़कें हैं और न ही नाली, सीवर, पेयजल, बिजली या पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं। संकरी गलियां बनाकर प्लॉट काटे गए हैं, जिससे भविष्य में वहां रहने वालों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस पूरे मामले में क्षेत्रीय अवर अभियंता (जोन-11) की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में होली से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई:आबकारी विभाग ने 300 किलो लहन नष्ट किया, 3 गिरफ्तार
    Next Article
    अयोध्या में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:होली से पहले 10 नमूने जांच को भेजें, 80 किलो दूषित पनीर-खोया नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment