Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लोगों ने की मुआवजा और पुनर्वास की मांग:बोले- 50 साल से रह रहे, प्रशासन ने मकान खाली करने का दिया नोटिस

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में सरयू किनारे बन रहे लक्ष्मण पथ मार्ग के प्रस्तावित निर्माण से प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र पत्र सौंपा है। उनसे मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। मोहल्ला जमथरा बंधा, परगना हवेली अवध, तहसील सदर के निवासियों का कहना है कि उनके मकान सरयू नदी के बंधे के किनारे स्थित हैं और प्रस्तावित मार्ग के दायरे में आ रहे हैं। 15 दिन के भीतर मकान खाली करने का नोटिस निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद के अनुसार जमथरा श्मशान घाट से एसटीपी प्लांट तक लगभग 100 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक भूमि उपलब्ध नहीं है। परिवारों का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को लेखपाल और सर्वे कानूनगो द्वारा 15 दिन के भीतर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है, जिससे क्षेत्र में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। पूर्व सांसद से भी की मुलाकात प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्या को लेकर लल्लू सिंह से भी मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना समुचित पुनर्वास के बेदखली मानवीय संकट खड़ा कर सकती है। लल्लू सिंह ने प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया है। मुआवजा और वैकल्पिक आवास की मांग परिवारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जब तक उचित मुआवजा और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक बेदखली नोटिस निरस्त किया जाए। उनका कहना है कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था करे जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और शहरी विकास आवश्यक है, लेकिन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की ठोस योजना भी उतनी ही जरूरी है। प्रशासनिक स्तर पर अब इस मामले में निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में हादसे में मजदूर की मौत:ट्रैक्टर-ट्राली के इंजन में बैठकर घर लौट रहे थे, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे
    Next Article
    अमरोहा में फ्रूट गोदाम में भीषण आग:वेल्डिंग चिंगारी से लाखों का नुकसान, रमजान के लिए भरे थे फल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment