Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में मासूम पर जंगली जानवर का हमला:मां के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच जिले के फखरपुर इलाके में शुक्रवार शाम एक जंगली जानवर ने घर के आंगन में खेल रहे दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। मां के शोर मचाने और परिजनों के लाठी-डंडे लेकर दौड़ने पर जानवर मासूम को छोड़कर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। बच्चे के चेहरे पर घाव हुआ है, जिसका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। यह घटना ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोनियनपुरवा में हुई। अनिल चौरान के दो वर्षीय बेटे आदित्य पर जंगली जानवर ने उस समय हमला किया जब वह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां ने तुरंत शोर मचाया। मां की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख जंगली जानवर मासूम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में आदित्य के चेहरे पर हल्का घाव हो गया। घायल आदित्य को तुरंत कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इस मामले में जानकारी के लिए बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी के सरकारी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जटिल ऑपरेशन कर युवती को दिया जीवन:नाक की हड्डी में हुआ था फ्रैक्चर, 9 महीने से सांस लेने में थी परेशानी
    Next Article
    शाहजहांपुर में रात में अवैध मिट्टी खनन जारी:पुलिस-प्रशासन को जानकारी, फिर भी कार्रवाई से बच रहे अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment