Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में रात में अवैध मिट्टी खनन जारी:पुलिस-प्रशासन को जानकारी, फिर भी कार्रवाई से बच रहे अधिकारी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के बरूआरी के पास जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है और ट्रॉलियों से ढोई जा रही है। इस मामले में पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लग रहा है, क्योंकि जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात में जेसीबी मशीन मिट्टी खोद रही हैं और ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। खनन माफिया भट्टों पर मिट्टी डालने का बहाना बनाकर सीधे प्लॉटों और भराव स्थलों पर मिट्टी पहुंचा रहे हैं। जलालाबाद-बरेली स्टेट हाईवे पर स्थित बरूआरी के पास एक निर्माणाधीन भट्टे के पीछे से अवैध खनन हो रहा है, जिसकी मिट्टी मालूपुर के पास एक प्लॉट पर डाली जा रही है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर खनन की कोई अनुमति नहीं है। इस अवैध खनन से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। खनन माफिया खाकी और खादी से मिलीभगत कर अपनी जेबें भर रहे हैं। वे अक्सर भट्टों के लिए मिट्टी खनन की अनुमति का हवाला देते हैं, लेकिन उसकी आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करते हैं। कुछ समय पहले एडीएम अरविंद कुमार ने स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा था और कई डंपर व जेसीबी सीज किए थे। हालांकि, इसके बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर अपना काम जारी रखे हुए हैं। इस संबंध में जब जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें खनन की जानकारी नहीं है और वे इसको दिखवाते हैं। वहीं, एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने भी जानकारी न होने की बात कही और आश्वासन दिया कि यदि अवैध खनन हो रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में मासूम पर जंगली जानवर का हमला:मां के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में इलाज
    Next Article
    उन्नाव में होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक:CCTV में भागते दिखा, पुलिस ने शिनाख्त की आज होगा पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment