Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला अचेत अवस्था में मिली:पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मायके से ससुराल के लिए निकली थी

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र स्थित अमरगंज बाजार में एक महिला अचेत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे एक गुमटी के पास पड़ा देखा, लोगों को शंका हुई कि कहीं इसके साथ कुछ गलत तो नहीं हो गया है जिसके बाद उन्होंने तत्काल खण्डासा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। अचेत मिली महिला खण्डासा थाना क्षेत्र के ही एक गांव की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में उसके भाई ने उसे अमरगंज बाजार तक छोड़ा था और टैक्सी में बैठाकर वापस लौट गया था। मंगलवार देर शाम पुलिस के माध्यम से महिला के अचेत मिलने की सूचना उसके परिवार को मिली। इसके बाद महिला के पिता और भाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि उन्हें दोपहर के बाद बेटी के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। खण्डासा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। उसने किसी अन्य घटना से इनकार किया है। इलाज के बाद महिला को उसके पिता और भाई अपने साथ घर ले गए। उसके शरीर में चोट की निशान भी नहीं मिले हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर अमरगंज बाजार और अस्पताल परिसर में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बाजार से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि महिला शराब के नशे में हो सकती थी, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी कल से अमेठी के दौरे पर:रायबरेली में करेंग दिशा बैठक, 13 मार्च को अमेठी में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
    Next Article
    कानपुर फर्जी डिग्री केस में नोएडा से बिचौलिया पकड़ा गया:कई यूनिवर्सिटी में कर चुका है काम, 3 राज्यों को रवाना हुई SIT की टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment