Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा जंक्शन पर ओएचई इंसुलेटर टूटा, 50 मिनट ट्रैक बाधित:वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई, डाउन ट्रैक पर संचालन प्रभावित

    16 hours ago

    1

    0

    इटावा जंक्शन के यार्ड में बुधवार शाम ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का इंसुलेटर टूटने से करीब 50 मिनट तक डाउन रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। तकनीकी खराबी के चलते वंदे भारत, तेजस, शताब्दी समेत कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मरम्मत के बाद संचालन बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। खंभा नंबर 1157/23 पर हुआ फॉल्ट मैनपुरी और रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के बीच खंभा संख्या 1157/23 पर ओएचई को सप्लाई देने वाला इंसुलेटर अचानक टूट गया। शाम करीब 5:57 बजे ओएचई बार-बार ट्रिप करने लगी, जिससे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 5 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। सूचना मिलते ही एसएसई ओएचई यतेंद्र राजपूत, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और टावर वैगन टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कई प्रमुख ट्रेनें रोकी गईं इस तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत, तेजस, शताब्दी और कई अन्य प्रमुख ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सका और यात्रियों ने राहत की सांस ली। 50 मिनट बाद बहाल हुआ संचालन डाउन लाइन की ओएचई में आई खराबी के कारण यातायात प्रभावित रहा, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन जारी रहा। रेलवे टीम ने शाम 6:48 बजे इंसुलेटर बदलकर फॉल्ट ठीक कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों को रवाना किया गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट के कारण डाउन ट्रैक लगभग 50 मिनट प्रभावित रहा, लेकिन अब सभी ट्रेनें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पहले दिन की बोर्ड परीक्षा हुई संपन्न:6,961 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, दोनों पालियों में रही सख्त निगरानी
    Next Article
    अयोध्या में महिला ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment