Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल, दूसरे की तलाश जारी

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के खण्डासा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना रविवार शाम की है, जब महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि दोनों उसे सड़क किनारे खींचकर ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने छेड़छाड़ की। किसी तरह महिला उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर खण्डासा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हरेंद्र पुत्र राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-छोटे भाई को बिस्तर पर देखा तो पति की हत्या:आगरा में शव फंदे पर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:गोकशी के आरोप में चल रहा था फरार, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment