Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:गोकशी के आरोप में चल रहा था फरार, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार की देर रात पुलिस से 25 हजार के इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई। गोकशी के आरोप में फरार चल रहा बदमाश चेकिंग में पुलिस को टकरा गया। पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। मामला थाना नकुड़ क्षेत्र का है। सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि देर रात थाना नकुड़ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ अंबेहटा से गंगोह जाने वाले मार्ग पर रामसहायवाला गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगोह की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते से जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। आरोप है कि घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद पुत्र राशिद उर्फ राशू निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, साजिद थाना नानौता में दर्ज गौवध अधिनियम के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड समेत सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट और गैंगस्टर एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल, दूसरे की तलाश जारी
    Next Article
    बरेली में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, VIDEO:3 गाड़ियों के उड़ाए परखच्चे, सड़क पर मचा हड़कंप; भीड़ ने पकड़कर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment