Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला से दुष्कर्म का आरोप:कुमारगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि यह घटना 9 फरवरी को हुई थी, जब गांव के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, कुमारगंज पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज किया जाता है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला ने आज शाम को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी केमुताबिक पीड़िता के पति परदेश में रहते हैं और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इन बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़:एक पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट; बाइक के साथ हथियार और औजार बरामद
    Next Article
    संभल में गन्ना छीलते समय ग्रामीण तालाब में डूबा:6 घंटे रेस्क्यू चला, पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment