Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड के कई शहर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे:गंगोत्री में पारा -21°C; MP में बादल छाए, बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हुई

    1 hour ago

    1

    0

    देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 25 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं उत्तराखंड के 9 शहर गुरुवार को स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे रहे। राज्य में सबसे कम तापमान मुनस्यारी में -28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि स्विट्जरलैंड से 28 गुना ज्यादा ठंडा है। वहीं गंगोत्री में -21 डिग्री, बद्रीनाथ में -18 डिग्री, हर्षिल और हेमकुंड में तापमान -19 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश के सात शहरों में गुरुवार को पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का पारा माइनस (-8.3) और ताबो का माइनस (-8.8) डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिहार के बगहा में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे यहां विजिबिलिटी जीरो हो गई। दिन में भी लोग गाड़ी की लाइट जलाकर ड्राइव कर रहे हैं। इसके अलावा पटना, सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। हरियाणा के 13 जिलों में गुरुवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस पलवल में रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन के समय धूप तेज रही, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा। मध्य प्रदेश में गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे, जिससे दिन का टेम्पेरेचर भी कम हो गया। अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया। अगले दो दिन का मौसम… 14 फरवरी: राजस्थान में मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 15 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: तारिक रहमान होंगे बांग्लादेश के अगले पीएम, BNP ने दर्ज की बंपर जीत
    Next Article
    प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा:PM करेंगे उद्घाटन; साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग रखी, यह 78 सालों तक सत्ता का केंद्र रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment