Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिलाओं से लूट करने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की हुई, हाईवे पर वारदात के देते थे अंजाम

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में हाईवे पर राह चलती वृद्ध महिलाओं से लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का रूदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाईवे और सुनसान इलाकों में अकेली वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि 19 जनवरी को बाबा बाजार क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया था। 31 जनवरी को कोठी (बाराबंकी) में 75 वर्षीय महिला से पर्स और मटर माला ठगी से ले ली गई। 14 फरवरी को रूदौली क्षेत्र में भी 75 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश उर्फ अभिलेश उर्फ धुनधुन (34) और नईम अहमद (40) निवासी बिरौली, थाना सफदरगंज, बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने दो नाक के बूंदे, एक मटर माला, एक पर्स, आधार कार्ड की प्रतियां और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KDA ने 4000 वर्गमीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:80 लाख की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, देहली सुजानपुर में गरजा बुलडोजर
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:‘विकसित भारत 2047’ में वेदों की भूमिका पर मंथन, शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment