Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।रिकाबगंज चौराहे से शुरू हुई यात्रा नियावां चौराहे तक पहुंची। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। यात्रा की अगुवाई प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शाही ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आजादी और गौरव का प्रतीक है। इसे घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश:आजमगढ़ में 3.5 लाख झंडों का होगा वितरण, 9 से 17 अगस्त तक घर-घर फहरेगा तिरंगा
    Next Article
    प्रयागराज में पूर्व सैनिकों ने लहराया 151 फीट लंबा तिरंगा:मेयर की अगुवाई में मीरापुर से निकली तिरंगा यात्रा, मिला जनसमर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment