Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश:आजमगढ़ में 3.5 लाख झंडों का होगा वितरण, 9 से 17 अगस्त तक घर-घर फहरेगा तिरंगा

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और प्रभावी ढंग से मनाने और हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव महसूस कराना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव का जनभागीदारी आंदोलन बन चुका है। 3.5 लाख तिरंगे बांटे जाएंगे डीएम ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 145 स्वयं सहायता समूहों की 510 समूह सखियों ने करीब दो लाख तिरंगे तैयार किए हैं। इन झंडों का वितरण विकासखंड स्तर पर बीडीओ कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के 16 नगरीय निकायों के लिए डूडा की एनयूएलएम सखियों द्वारा 1.5 लाख झंडे तैयार किए गए हैं, जिन्हें सभी निकायों के वार्डों में वितरित किया जा रहा है। इस तरह प्रशासन की ओर से जिले में कुल 3.5 लाख तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर जिले के लोग भी स्वेच्छा से झंडे खरीदकर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। 9 से 17 अगस्त तक जिले के घरों, कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा रैलियों के दौरान प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगे और रैली के प्रारंभ में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को हरिऔध कला केंद्र में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें विभाजन के दौरान विस्थापित होकर भारत आए परिवारों से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। 15 अगस्त को हरिऔध कला केंद्र में तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें युद्धों में शहीद हुए जवानों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्कूल और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील की कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डॉट कॉम पोर्टल पर अपलोड करें। स्कूल-कॉलेजों और अन्य संस्थानों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फोटो-वीडियो कल्चरल इवेंट डॉट इन पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित विभाग को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से युवक 20 मीटर हवा में उछला:भदोही में दाहिना पैर कटकर अलग, बाल कटवाने जा रहा था; CCTV आया सामने
    Next Article
    अयोध्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment