Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में रसोई गैस का संकट, एजेंसियों पर भीड़:घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता; कनेक्शन एक जगह, सिलेंडर दूसरी जगह भेज रहे

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले में प्रशासन भले ही रसोई गैस की कमी न होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती भीड़ वितरण व्यवस्था की खामियों को उजागर कर रही है। सुबह होते ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग जा रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनका गैस कनेक्शन एक एजेंसी में है, जबकि सिलेंडर की डिलीवरी दूसरी एजेंसी से करने की जानकारी दी जा रही है। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना पड़ रहा है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज निवासी शिवपाल ने बताया कि उनके बेटे अतुल कुमार का गैस कनेक्शन अकमा स्थित एजेंसी में है, लेकिन सिलेंडर लेने के लिए उन्हें अंजरौली भेजा जा रहा है। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी यही समस्या बताई है। इसी तरीके से उपभोक्ता गुड्डी, रामकृपाल करता है कि मेरे भी कनेक्शन को ट्रांसफर कर दिया गया है अब परेशानी झेल नहीं पड़ रही है। अन्य एजेंसियों पर भी या खेल हो रहा है। केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। एजेंसी संचालकों द्वारा मौके पर ही केवाईसी कराई जा रही है, लेकिन इससे भीड़ और बढ़ रही है और वितरण प्रक्रिया धीमी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी डीएसी नंबर समय पर नहीं मिल रहा। कुछ मामलों में डीएसी नंबर मिलने के बावजूद सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि सेल्स एरिया ऑफिसर द्वारा लगातार डिलीवरी क्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे का स्पष्ट कारण उन्हें भी नहीं बताया गया है। संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच कराकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में रायला कार्यक्रम में युवाओं का जोश दिखा:योग-डिबेट व एक्सटेम्पोर में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा
    Next Article
    करनाल पुलिस ने पकड़ा यूपी का ड्रग तस्कर:जल्दी अमीर बनने की चाहत में बन गया तस्कर, तलाशी में बरामद हुई स्मैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment