Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में साइबर ठगी के 4.02 लाख रुपए वापस मिले:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, पीड़ितों के खिले चेहरे

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस ने दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को कुल 4,02,553 रुपये वापस दिलाए। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई। पहले प्रकरण में, एक आवेदक को एल्यूमिनियम खरीदने का झांसा देकर 2,42,553 रुपये की ठगी की गई थी। यह मामला मु0अ0सं0 02/26 धारा 318(4), 351(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज किया गया। साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद पूरी राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक लौटाई। दूसरे प्रकरण में, कुल 1,60,000 रुपये की ठगी की राशि वापस कराई गई। इसमें मु0अ0सं0 05/26 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट और मु0अ0सं0 11/25 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस-2023 व 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल थे। पीड़ितों को यह राशि 12 फरवरी 2026 को दो किस्तों में (1,50,000 रुपये और 10,000 रुपये) वापस मिली। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल कलमदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अयोध्या पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएँ, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई हो और धनराशि सुरक्षित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज:ट्रैक्टर ने वैन को मारी थी टक्कर, एक युवक की हुई मौत तीन घायल
    Next Article
    धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment