Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस ने धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा होते ही वह लापता हो गए। पुलिस ने उन्हें सफदरगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मनोज यादव का मेडिकल परीक्षण बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ लखनऊ लेकर रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार, भगोलापुरवा निवासी मनोज यादव के खिलाफ 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। महिला ने दर्ज कराया था मामला जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज के भगोलापुरवा के मूल निवासी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव वर्तमान में लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं। उनके खिलाफ 11 फरवरी को उसी गांव की रहने वाली कलावती ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की थी। कलावती का आरोप है कि उसके बेटे को भी लगातार धमकी दी जा रही है। कलावती ने इससे पहले वर्ष 2004 में भी मनोज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पुराने मामले को लेकर 11 फरवरी को विवाद हुआ था। परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी मनोज के परिजनों का कहना है कि वह काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से निकलने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। पूरी रात संपर्क न होने पर परिवार ने गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सपा ने पहले जताई थी चिंता इससे पहले समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी कि उनके टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव लापता हैं। यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर मामला है। पुलिस से अनुरोध है कि वे मामले को गंभीरता से लें और तत्काल खोजबीन तेज करें। साथ ही उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। CCTV और लोकेशन के आधार पर जांच परिवार का दावा था कि मनोज बिना बताए कहीं नहीं जाते और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने तिलक समारोह स्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगालते हुए जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए बड़ागांव सीएचसी में उनका मेडिकल कराया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनोज के खिलाफ शिकायत पर जांच की गई। जांच सही मिलने पर कार्रवाई की गई। राजकुमार भाटी ने उठाए सवाल इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनोज यादव की रिहाई की मांग की। उन्होंने लिखा-- यूपी पुलिस द्वारा मनोज यादव की अनैतिक रूप से गिरफ्तारी और उन्हें गायब किए जाने की घटना बेहद भयावह है। यह मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ भाजपा की साजिश का प्रमाण है। किस मुंह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ यूपी में लोकतंत्र के दावे करते हैं, जबकि लोकतंत्र का खात्मा, तानाशाही, अपराध और पुलिसिया गुंडाराज का विस्तार हो रहा है। मनोज यादव को तुरंत रिहा किया जाए। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- काशी-अयोध्या समेत 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, जज भी बाहर आए; ATS-STF जांच के लिए पहुंची वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, चारों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में साइबर ठगी के 4.02 लाख रुपए वापस मिले:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, पीड़ितों के खिले चेहरे
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचना:घंटों से चल रहा सर्च ऑपरेशन, डीसीपी समेत BDS की टीम मौजूद; एंट्री रोकी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment