Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ:पांचवें दिन प्रवचन में श्रीराम के अनंत स्वरूप पर मंथन, ‘अयोध्या’ को बताया अजेय धर्म की प्रतीक

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या धाम में चल रहे सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को प्रवचन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदगुरु भगवान ने श्रीराम के अनंत स्वरूप और अयोध्या की आध्यात्मिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार और रामनाम संकीर्तन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रवचन के दौरान रामचरित मानस की चौपाइयों- “नाना भाँति राम अवतारा। रामायण सत कोटि अपारा॥ कल्पभेद हरिचरित सुहाए। भाँति अनेक मुनीसन्ह गाए॥” का उल्लेख करते हुए सदगुरु भगवान ने कहा कि भगवान श्रीराम के अवतार अनेक प्रकार के हैं और उनकी कथा अनंत रूपों में वर्णित की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्पों और युगों में ऋषि-मुनियों ने अपने-अपने भाव के अनुसार रामकथा का गायन किया है। यही कारण है कि रामायण की महिमा व्यापक और बहुआयामी है। श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के शाश्वत प्रतीक हैं। उनकी लीलाएं और चरित्र समय-समय पर नई व्याख्याओं के माध्यम से समाज को दिशा देते रहे हैं। सदगुरु भगवान ने ‘अयोध्या’ शब्द के अर्थ पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ‘अयोध्या’ का शाब्दिक अर्थ है, जिसे युद्ध में कभी जीता न जा सके। यह केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि धर्म की अजेयता और सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या वह पावन भूमि है, जहां से मर्यादा, आदर्श शासन और सनातन मूल्यों का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित हुआ। प्रवचन के उपरांत श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर विश्व शांति और समाज कल्याण की कामना की। आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन आध्यात्मिक प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं, जिनमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ के चलते अयोध्या धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन में लाखों श्रद्धालु प्रवचनों का रसास्वादन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में VC के निरीक्षण के दौरान गिर गई लिफ्ट:अफसर फंसे, CSI टावर में बड़ा हादसा टला, कंपनी पर FIR के निर्देश
    Next Article
    एक फीमेल सुपरस्टार, एक 90s का हीरो… स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के सेट पर आपस में भिड़े! बड़े पर्दे पर नहीं होगी रिलीज?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment