Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में VC के निरीक्षण के दौरान गिर गई लिफ्ट:अफसर फंसे, CSI टावर में बड़ा हादसा टला, कंपनी पर FIR के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत आधा दर्जन अधिकारी लिफ्ट में सवार थे, तभी सातवीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक झटके खाती हुई नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कुछ देर तक सभी अधिकारी लिफ्ट में फंसे रहे। घटना के बाद टावर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। 14वीं मंजिल पर जा रहे थे अफसर एलडीए द्वारा सीजी सिटी में आईएएस अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे 14-14 मंजिला दो टावरों का निरीक्षण करने उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार टीम के साथ पहुंचे थे। ‘बी’ ब्लॉक के निरीक्षण के लिए वे चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवीनत कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ 14वीं मंजिल पर जा रहे थे। बताया गया कि लिफ्ट सातवीं मंजिल पर पहुंची ही थी कि अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तेज झटकों और आवाज के साथ लिफ्ट नीचे की ओर आने लगी। कुछ सेकेंड में ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुक गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला और सभी अंदर फंसे रह गए। नौ साल से बन रहा है प्रोजेक्ट एलडीए द्वारा आईएएस अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे ये टावर करीब नौ साल पहले ‘सीएसआई टावर्स-2’ परियोजना के तहत शुरू हुए थे। कई बार काम रुकने के बाद अब परियोजना फिनिशिंग स्टेज में है। निरीक्षण के दौरान हुई इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी पर मुकदमे के निर्देश घटना से नाराज उपाध्यक्ष ने लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चीफ इंजीनियर को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद जोन-1 के इंजीनियर की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। निगरानी सख्त उपाध्यक्ष ने पूरे सीएसआई टावर के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया युवक लापता:ठेकेदार दोस्त और उसकी पत्नी पर शक, किराया देकर बुलाया, यूपी का रहने वाला
    Next Article
    अयोध्या में सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ:पांचवें दिन प्रवचन में श्रीराम के अनंत स्वरूप पर मंथन, ‘अयोध्या’ को बताया अजेय धर्म की प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment