Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सर्दी बुखार के मरीज बढ़े:सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में आने मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 400 पहुंचा

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मौसम में लगातार बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पहले जहां प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 300 से 350 तक पहुंच गई है। कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या और भी अधिक है। यहां मिल्कीपुर, कुमारगंज, खण्डासा, सैदपुर, इनायत नगर, बाबा बाजार, देवगांव के अलावा अमेठी और सुल्तानपुर जिलों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी 400 से 500 तक पहुंच रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका अधिक है। उन्होंने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। सुबह 8 बजे अस्पताल खुलते ही मरीजों का आना शुरू हो जाता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बरनवाल के अनुसार, मौसम परिवर्तन के कारण सर्वाइकल, कमर दर्द और साइटिका से संबंधित मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाहर की दवाएं न लिखें और अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दें। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सीताराम मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति 2.4 किमी/घंटा थी। उन्होंने आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्री पर भक्तों के दर्शन के लिये विशेष व्यवस्था:कानपुर के आनन्देश्वर मन्दिर में भीड़ को लेकर मार्ग परिवर्तित
    Next Article
    कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया युवक लापता:ठेकेदार दोस्त और उसकी पत्नी पर शक, किराया देकर बुलाया, यूपी का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment