Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्री पर भक्तों के दर्शन के लिये विशेष व्यवस्था:कानपुर के आनन्देश्वर मन्दिर में भीड़ को लेकर मार्ग परिवर्तित

    10 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री बाबा आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर, परमट में 14 और 15 फरवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्थापक समिति और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की है। आने और जाने के मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। दर्शन के लिए जाने का मार्ग वीआईपी रोड पेट्रोल पंप की ओर से आने वाले श्रद्धालु बक्कल बैरियर से होते हुए शराब गद्दी रोड और फिर पुष्पेंद्र चौराहा होकर मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। ग्रीन पार्क स्टेडियम की ओर से आने वाले श्रद्धालु पुष्पेंद्र चौराहा होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार से दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद वापसी का मार्ग दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर से नंदी बाबा मंदिर के पास सीढ़ियों से गंगा किनारे की ओर बढ़ेंगे और वहां से मुख्य द्वार से निकलकर चौकी परमट के सामने से होते हुए बक्कल बैरियर की ओर बाहर जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बारात से लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार
    Next Article
    अयोध्या में सर्दी बुखार के मरीज बढ़े:सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में आने मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 400 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment