Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय बड़ा हादसा:तीन लड़कियों समेत पांच डूबी, तीन की मौत; दो की तलाश जारी

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शाम करीब 1 बजे तीन लड़कियां और दो महिलाएं सरयू नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गांव वााले मौके पर पहुंचे और बचाव शुरू किया। लोगों ने तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दो लड़कियां अभी भी लापता हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक दोनों लड़कियों का पता नहीं चल सका। मामला रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव का है। 2 तस्वीरें देखिए सरयू नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो किशोरियां लापता रौनाही एसएचओ रत्न शर्मा ने बताया कि सनाहा गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक ही परिवार की दो महिलाएं और चार किशोरियां सरयू नदी किनारे घूमने गई थीं। गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद सजरूल निशा (45) पत्नी अकरम नदी में नहाने उतरीं। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए उनकी बेटी नाजिया (16), मरियम (18) और ननिहाल आई शाहीन (35) भी नदी में उतर गईं। इस दौरान सभी गहरे पानी में फंस गईं। उनके साथ गई एक किशोरी बाहर ही रह गई। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद सजरूल निशा, शाहीन और मरियम को नदी से बाहर निकाला गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं के शव मिले, दो लड़कियों की तलाश जारी एसडीएम सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि सरयू नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम ने तीन महिलाओं के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान मरियम (18) पुत्री असलम निवासी सनाहा, शाहीन (35) पुत्री मुस्तकीम निवासी भुलई का पुरवा और सजरूल निशा (45) पत्नी अकरम निवासी सनाहा के रूप में हुई है। वहीं, नाजिया (16) पुत्री अकरम और रशीदा (15) पुत्री राशिद, दोनों निवासी सनाहा, अभी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने जारी की अपील प्रशासन ने बताया कि लापता दोनों लड़कियों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक दोनों का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश जारी रहेगी। हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब या किसी भी जलाशय में नहाते समय सावधानी बरतें। खासकर बारिश के मौसम में तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा कर सकती है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के साथ बैठक में खूब झगड़े कमाल और रुचिवीरा:एक दूसरे पर अनदेखी आरोप लगाया; विवाद के चलते सपा प्रमुख ने दोनों को लखनऊ बुलाया था
    Next Article
    भाजपा नेता को धक्का मारने वाले IAS का तबादला:रिंकू सिंह को उरई का SDM न्यायिक बनाया; ब्लॉक प्रमुख बोले-ट्रांसफर नहीं, FIR हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment