Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू:इछोई गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज कर रहे कथा वाचन

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अमानीगंज विकासखंड के इछोई गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा का वाचन प्रयागराज के रससिद्ध वक्ता सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज कर रहे हैं। कथा व्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक सांसारिक गतिविधियों में इतना व्यस्त रहता है कि वह अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल जाता है। श्रीमद्भागवत कथा उसे जीवन का उद्देश्य और सही दिशा दोनों दिखाती है। महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मन की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने इसे मृत्यु को सुधारने का श्रेष्ठतम मार्ग बताते हुए कहा कि यह कथा देवलोक के देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। जीव को इसका लाभ तभी मिलता है जब उसके जन्म-जन्मांतर के पुण्य उदय होते हैं। रससिद्ध वक्ता सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की वांगमयी मूर्ति है। इसका दर्शन, श्रवण, गान और चिंतन सभी श्रेष्ठ माने गए हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने का आह्वान किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के मुख्य यजमान काशीनाथ मिश्र के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इछोई गांव स्थित आयोजन स्थल से शुरू होकर मां काली स्थान, रेवली, रजऊ मिश्र का पुरवा, भीखी का पुरवा, पूरे जोरई मिश्र, कोंदलहिया, पूरे पंडित, फुकनवापुर और राजा का पुरवा सहित कई गांवों से होकर गुजरी। इसके बाद यात्रा पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मंदिर से मूर्ति चुराते पकड़ा गया शातिर:आरोपित के पास घंटियां और पीतल की मूर्ति बरामद
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, सिलेंडर दाम वृद्धि का विरोध:केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी, महंगाई पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment