Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में शराब दुकानों के लिए ई-लॉटरी:आज से आवेदन शुरू, 8 देशी व 1 कम्पोजिट दुकान शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में देशी मदिरा और कम्पोजिट दुकानों के आवंटन के लिए आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया जनपद में शेष बची हुई और अव्यवस्थित दुकानों के लिए अपनाई जा रही है। ई-नवीनीकरण के बाद जनपद में देशी मदिरा की कुल 8 और कम्पोजिट श्रेणी की 1 दुकान बची हुई है। इन दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी का पहला चरण आज, 10 मार्च से शुरू होगा। देशी मदिरा की दुकानों में चौक (शॉप आईडी-15188), देवकाली (शॉप आईडी-15339), नाका – सिंह ऑटोमोबाइल भारत पेट्रोल पम्प के निकट (शॉप आईडी-15718), मोदहा (शॉप आईडी-15297), वार्ड संख्या-44 सुभाष नगर (शॉप आईडी-35750), गोसाईगंज (शॉप आईडी-15628), कनावां (शॉप आईडी-21494) और मिटौरा (शॉप आईडी-16232) शामिल हैं। कम्पोजिट श्रेणी की धर्मगंज (शॉप आईडी-38304) दुकान भी इसी प्रक्रिया से आवंटित की जाएगी। इच्छुक आवेदक 10 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण करते समय आवेदकों को अपने नवीनतम पैन कार्ड में दर्ज पैन नंबर, नाम और जन्मतिथि के अनुसार ही जानकारी भरनी होगी। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदित दुकानों के लिए ई-लॉटरी का पहला चरण 20 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। दुकानों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.ayodhya.nic.in और विभागीय ई-लॉटरी पोर्टल पर उपलब्ध विवरण देख सकते हैं। विभाग ने आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर संकट:आयोजन के 12 घंटे पहले तक नहीं मिली एनओसी, एलडीए स्मारक समिति लेगा फैसला
    Next Article
    संभल में घना कोहरा, विजिबिलिटी 60 मीटर दर्ज:न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, AQI 208; स्वास्थ्य पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment