Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया:मोनांक-संजय की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 26वें मैच नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना दिए। जवाब में अमेरिका ने 3 ओवर के बाद बगैर नुकसान 24 रन बना लिए हैं। लॉरेन स्टीनकैंप और जॉन फ्राइलिंक पिच पर मौजूद हैं। संजय कृष्णमूर्ति ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल पर 6 सिक्स और 4 चौके लगाए। वहीं कप्तान मोनांक पटेल ने 30 बॉल पर 52 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 सिक्स लगाए। नामीबिया की तरफ से कप्तान जेरार्ड इरास्मस और विलेम माईबर्ग ने 2-2 विकेट चटकाए। रूबेन ट्रम्पेलमैन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दे दिए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिंक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डिलन लाइचर, विलेम माईबर्ग, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हेंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में SIR पर सियासत तेज:सपा नेता पवन पांडे बोले- भाजपा की 'कलई खुली', एक ही नाम से 3-3 वोट बनवाए गए
    Next Article
    विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स, भारत ने पाकिस्तान को हराया:आठ विकेट से जीता मैच, 94 रन का टारगेट 11वें ओवर में चेज किया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment