Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में तेज धूप से राहत दे रहीं मंद हवाएं:कड़ी धूप के बावजूद सरयू स्नान कर मंदिरों में चल रहा दर्शन-पूजन

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में सुबह से ही तेज धूप है। हालांकि मंद हवाओं के चलते कुछ राहत है।इस बीच श्रद्धालुओं का समूह सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक कर रहा है।हनुमानगढ़ी और कनक भवन सहित राममंदिर में श्रद्धालुओं की कतार नहीं दिख रही है। धूप से बचने के लिए श्रद्धालु छाता,गमछा और महिलाएं सिर पर पल्लू रखकर चल रही हैं। कभी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस कभी अचानक गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है तो कभी अचानक गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव के कारण तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों के लिए चुनौती बन गई है। सड़क किनारे पर्याप्त छाया या विश्राम स्थल की व्यवस्था नहीं सबसे अधिक दिक्कत उन श्रद्धालुओं को हो रही है जो राम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए दूर-दराज से यहां पहुंच रहे हैं। सड़क किनारे पर्याप्त छाया या विश्राम स्थल की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें तेज धूप में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। दोपहर के समय हालात और भी कठिन हो जाते हैं, जब गर्म हवाएं और तेज धूप शरीर को झुलसा देती हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। हवा की गति 6.3 किलोमीटर प्रति घंटा सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 79 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 6.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पश्चिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी दिशा में चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलिहाबाद में मल्हिया पासी गेट हटाने पर बवाल:पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 4 MLA सरकार के खिलाफ; इतिहास मिटाने का आरोप
    Next Article
    कानपुर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू:हैलट-उर्सला में रोज मरीजों की भीड़, गलत आई ड्रॉप से बढ़ रहा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment