Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आई महिला:गंगा सतलुज एक्सप्रेस से कटकर मौत, पहचान में जुटी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में बुलबुल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना पूरे नन्दू गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला गंगा सतलुज एक्सप्रेस 13307 की चपेट में आई थी। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः महिला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर एसआई सुरेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, संजय कुमार, महिला हेड कांस्टेबल स्मृता पटेल और आरपीएफ के दरोगा रविशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि पहचान न होने की दशा में 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के गांवों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेज रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में गैस बुकिंग नियम में बदलाव:अफवाहों के कारण एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, आपूर्ति सामान्य
    Next Article
    गाजियाबाद में CSR कॉन्क्लेव आयोजित:कंपनियों, एनजीओ और प्रशासन ने मिलकर विकास पर किया मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment