Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान:पति-पत्नी विवाद के बाद घर से निकली थी शिवकुमारी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में 10 मार्च को एक ट्रेन हादसे में 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई थी। यह घटना बुलबुल रेलवे क्रॉसिंग के पास पूरे नन्दू गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13307) की चपेट में आई थी। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पटरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः महिला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला की पहचान के लिए पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें प्रसारित कीं। साथ ही, आसपास की ग्राम पंचायतों के चौकीदारों और बीट सिपाहियों को भी निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाएं। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया था। काफी प्रयासों के बाद, परिजनों को घटना की जानकारी मिली। वे अयोध्या के मर्चरी हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने मृतका की पहचान शिवकुमारी (45 वर्ष), पत्नी राम कैलाश, निवासी इचौलिया, थाना पटरंगा के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के अनुसार, परिजनों ने बताया कि शिवकुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थीं। परिजनों को यह अंदेशा नहीं था कि वह ट्रेन से कटकर अपनी जान दे देंगी। ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी तुरंत इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि हादसा गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:फर्रुखाबाद के कायमगंज में पीछा करने पर लुटेरे गिरे, एक पकड़ा गया
    Next Article
    प्रेमी गिरफ्तार, प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:खुद जहर खाने की अफवाह फैलाई, सुनकर प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment