Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:फर्रुखाबाद के कायमगंज में पीछा करने पर लुटेरे गिरे, एक पकड़ा गया

    10 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक महिला से चलती बाइक पर कुंडल लूट लिए गए। अलीगंज मार्ग पर गांव ढमढेरा के पास हुई इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने राहगीरों की मदद से लुटेरों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि, उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। अमृतपुर थाना क्षेत्र के करनपुर घाट निवासी राम अपनी बहन मंजू देवी (पत्नी अंकित) के साथ बाइक से एटा जिले के लहचोरा गांव जा रहे थे। मंजू अपनी ननद शारदा (पत्नी सुनील) का हालचाल जानने जा रही थीं, जिनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। अलीगंज रोड पर ढमढेरा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने मंजू की चलती बाइक के पास आकर उनके कानों से कुंडल झपट लिए। कुंडल धागे से बंधे होने के कारण दोनों एक साथ खिंच गए। घटना के तुरंत बाद, राम ने वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक से मदद मांगी, जिसने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित राम के अनुसार, पीछा किए जाने पर गांव विराहिमपुर के पास बम्बा पुलिया के निकट लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी भागने लगे। एक आरोपी पास के शौचालय में छिप गया, जिसे कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।लुटेरों की क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इटावा में रूट डायवर्जन लागू:14 और 15 मार्च को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी
    Next Article
    अयोध्या में ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान:पति-पत्नी विवाद के बाद घर से निकली थी शिवकुमारी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment