Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर डीएम-एसपी, सीजेएम ने जिला जेल का किया निरीक्षण:बंदियों की समस्याएं सुनीं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार पाण्डेय ने जिला कारागार का मासिक औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की टीम ने जेल परिसर में बैरकों, चिकित्सालय, पुरुष-महिला बैरकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अल्पवयस्क बैरक में बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अस्पताल बैरक में भर्ती बंदियों से उपचार और देखभाल की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। कारागार अधीक्षक विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि जेल चिकित्सालय में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट तैनात हैं। यहां 20 बेड की व्यवस्था है और आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और बीमार बंदियों की देखभाल पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने महिला बैरक का भी गहन निरीक्षण किया। जिला मजिस्ट्रेट ने महिला बंदियों से उनके मुकदमों की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा, पोषण और देखभाल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर जेल प्रशासन की सराहना की गई। परेड के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित प्रबंधन और हरियाली की भी प्रशंसा की। इस निरीक्षण के दौरान कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नेश वर्मा, उपकारापाल शारदा देवी, उपकारापाल राम प्रवेश, उपकारापाल अभय कुमार यादव और मुख्य चीफ कामता प्रसाद भार्गव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल:रायबरेली में कॉलेज की बस ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे परिजन
    Next Article
    अयोध्या में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने शांति व सौहार्द की अपील, सेन्ट्रल पीस कमेटी की हुई बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment