Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दिखी ममता और मजबूरी की तस्वीर:झोले में बेटी को लेकर काम पर जाती मां,पति के घायल होने के बाद महिला पर आई जिम्मेदारी, VIDEO वायरल

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में एक मां की ममता और मजबूरी की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला अपनी एक साल की बेटी को झोले में बैठाकर घर-घर काम करने जाती है। आमतौर पर मां अपने बच्चे को गोद में लेकर चलती है, लेकिन इस महिला की परिस्थिति कुछ अलग है। बताया जा रहा है कि महिला शहर के कई घरों में साफ-सफाई का काम करती है। वह अपनी बच्ची को घर पर छोड़ने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसे झोले में बैठाकर अपने साथ ले जाती है। खास बात यह है कि बच्ची पिछले करीब एक साल से इसी तरह मां के साथ हर जगह जा रही है। महिला के मुताबिक, उसके पति के घायल हो जाने के बाद घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर आ गई। परिवार चलाने के लिए उसे मजबूरी में काम करना पड़ रहा है और बच्ची की देखभाल भी साथ-साथ करनी पड़ती है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मां के जज्बे की सराहना कर रहे हैं, वहीं उसकी मजबूरी को लेकर संवेदना भी जता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिदमत फाउंडेशन बड़ौत में लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:संस्था ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति, 3 मई को आयोजन प्रस्तावित
    Next Article
    बुलंदशहर के रजवाहे में मिला नोएडा के युवक का शव:गले और सिर पर चोट के निशान, पुलिस को हत्या की आशंका; दो दिन से लापता थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment