Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दरोगा की सड़क हादसे में मौत, कांस्टेबल घायल:हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी पुलिसकर्मियों की कार, गश्त से लौट रहे थे

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुए सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नउवाकुआं के पास हुआ। दोनों पुलिसकर्मी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। पूरा कलंदर थाने में तैनात उप निरीक्षक आकाश कुमार यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार देर रात कार से क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। अयोध्या की ओर से लौटते समय नउवाकुआं के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पाइप लदे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों पुलिसकर्मी उसमें फंस गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस, एनएचएआई और 1033 एंबुलेंस को जानकारी दी। एनएचएआई के आरपीओ शारदा पाण्डेय, पेट्रोलिंग टीम के चालक गौरव यादव, हेल्पर राजाराम और 1033 एंबुलेंस के चालक अनिल यादव व पैरामेडिक राहुल पाठक मौके पर पहुंचे। टीम ने कार का गेट तोड़कर दोनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उप निरीक्षक आकाश कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कांस्टेबल प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उप निरीक्षक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद एनएचएआई ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो अलग-अलग घटनाओं में छात्रा और किशोर की मौत:लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, जानकीपुरम में लड़के ने फांसी लगाई
    Next Article
    हसनगंज में आवासीय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे:शिक्षकों की कमी और खराब खाने को लेकर मोहान तिराहे पर लगाया जाम, शिक्षा मंत्री को बुलाने पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment