Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में विनय कटियार बोले- ममता को हटाना जरूरी:कहा- भाजपा को मेहनत करनी पड़ेगी, पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता कठिन

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या से भाजपा के पूर्व सांसद बजरंगी विनय कटियार ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां की मौजूदा सरकार को लेकर तीखा बयान दिया है। अयोध्या स्थित अपने आवास ‘हिंदू धाम’ में दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए अभी लंबा संघर्ष बाकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा- ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा- ममता को हटाओ, सरकार बदलो। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में सरकार बदलना संभव है, तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिस्थितियां जटिल विनय कटियार ने कहा- पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिस्थितियां जटिल हैं और बदलाव का रास्ता आसान नहीं है। भाजपा समेत अन्य दल लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी और मजबूती से काम करने की जरूरत है। मौजूदा हालात में भाजपा को जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना होगा। उन्होंने राज्य में विकास के सवाल पर उन्होंने सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा- इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्होंने मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल जरूर उठाए। ममता बनर्जी के शासनकाल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया गया बांग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देने के मुद्दे पर कटियार ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया गया है। उनके अनुसार, यह न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के हित में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य लोग भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं, जो स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। राज्य में इस प्रकार की गतिविधियां हो रही हैं। जब तक राजनीतिक परिवर्तन नहीं होगा, इन पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पशुओं के साथ अत्याचार और अवैध गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। भाजपा और उसके कार्यकर्ता इस दिशा में और मेहनत कर लक्ष्य हासिल कर लेंगे कटियार ने कहा कि प्रदेश में स्थिति में सुधार लाने के लिए सख्त कार्रवाई और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भाजपा और उसके कार्यकर्ता इस दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 36वीं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू:पहले दिन बुलंदशहर, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, कौशांबी ने जीते मैच
    Next Article
    अलीगढ़ में पानी के टैंक में डूबकर मासूम की मौत:अतरौली के कायस्थान गांव में खेलते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment