Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 36वीं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू:पहले दिन बुलंदशहर, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, कौशांबी ने जीते मैच

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल में आज से 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में यूपी के 15 जिलों की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें प्रतियोगिता के पहले दिन बुलंदशहर, आगरा, गोरखपुर और गाजियाबाद जैसी टीमों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से दबदबा बनाया। प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन और पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह ने दीप जलाकर की। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और साथ मिलकर काम करने की भावना आती है। इसके बाद बाद सभी टीमों की कप्तानों ने भगवान के सामने हाथ जोड़कर जीत की कामना की। पहले दिन के मुकाबलों में मैदान पर उतरते ही खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया। पहले दिन कई रोमांचक मैच हुए, जिनके नतीजे इस प्रकार रहे। बुलंदशहर ने मेरठ को 58-31 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। आगरा की टीम बिजनौर पर भारी पड़ी और 45-08 से मैच जीता। गोरखपुर ने बरेली को 40-04 के अंतर से आसानी से हरा दिया। गाजियाबाद और वाराणसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गाजियाबाद 45-33 से जीता। अलीगढ़ ने बीएलडब्ल्यू को 31-20 से मात दी। कौशाम्बी ने भी शानदार खेल दिखाते हुए झांसी को 19-07 से हराया। मैच के दौरान महिला खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। ड्रिबलिंग और बास्केट मारने के शानदार तालमेल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हार-जीत के बीच सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस मौके पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आर.एस. वेदी, स्कूल के निदेशक वीरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा और अलका अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और स्कूल की व्यवस्थाओं की तारीफ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 900 महिला प्रशिक्षुओं को मिली हाईजिन किट:PAC बिछिया में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, साफ-सफाई की भी दी गई जरूरी जानकारी
    Next Article
    अयोध्या में विनय कटियार बोले- ममता को हटाना जरूरी:कहा- भाजपा को मेहनत करनी पड़ेगी, पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता कठिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment