Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:खेत में संदिग्ध हालात में मिली लाश, पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम करेरू मजरे गिरधरपुर निवासी 26 वर्षीय अनिल निषाद पुत्र रामउजागिर का शव गांव के पास कोटे का पुरवा के उत्तर दिशा में स्थित एक खेत में पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने शव लटका देखा। इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। किसी विवाद या अन्य आशंका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल का स्वभाव शांत था और वह सामान्य रूप से अपने कामकाज में लगा रहता था। अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यदि किसी को घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में डीएम ने किया फैक्ट्री निरीक्षण:सीट बेल्ट बनाने वाले श्रमिकों की सराहना, मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
    Next Article
    महराजगंज जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मामले बढ़े:वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सावधानी बरतने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment