Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मामले बढ़े:वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सावधानी बरतने की सलाह

    2 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी और बदलते मौसम के कारण महराजगंज जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि ओपीडी में बड़ी संख्या में बच्चे डिहाइड्रेशन, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. रमन के अनुसार, इनमें से कुछ बच्चे एनीमिया (खून की कमी) से भी ग्रसित पाए गए हैं। गंभीर स्थिति वाले ऐसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर विशेष निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव और बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव का बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर डॉ. राकेश रमन ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जिला अस्पताल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अस्पताल में दवाओं और बिस्तरों के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण सलाह दीं। बच्चों को बार-बार पानी, ओआरएस (ORS) का घोल, नींबू पानी या नारियल पानी दें ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। दोपहर की तेज धूप में बच्चों को बाहर न निकलने दें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो, तो उनके सिर को कपड़े या टोपी से ढकें। बच्चों को ताजा और सुपाच्य भोजन ही खिलाएं। खुले में बिकने वाले कटे हुए फल या दूषित भोजन से परहेज करें। यदि बच्चा सुस्त दिखे या उसमें पीलापन लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों के आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे हरी सब्जियां और फल) शामिल करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:खेत में संदिग्ध हालात में मिली लाश, पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
    Next Article
    भदोही में सीडीपीओ औराई को नोटिस:जिला पोषण समिति बैठक में खुली पोल, लापरवाही पर DM सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment