Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पुलिस ने साइबर ठगी के 1.16 लाख वापस कराए:दो मामलों में ग्राहकों के खाते से 3.88 लाख की ठगी हुई थी

    23 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में ठगी गई 1,16,997 लाख की राशि ग्राहकों को वापस दिलाई है। इन दोनों मामलों में कुल 3,88,990 लाख की धोखाधड़ी हुई थी। पहला मामला दर्शन नगर निवासी निर्मल कुमार से संबंधित है। उन्होंने 17 फरवरी को कोतवाली अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 2,88,990 लाख की खरीदारी कर ली थी। प्रभावी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्मल कुमार को 52,997 हजार वापस दिलाए। दूसरा मामला अमरेश कुमार का है, जिन्होंने हाल ही में कोतवाली अयोध्या में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर उनके खाते से 1,00,000 लाख की ठगी की थी। कोतवाली पुलिस ने दो माह के भीतर कार्रवाई करते हुए अमरेश कुमार को 64,000 हजार की राशि वापस दिलाई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नागरिक अपनी शिकायतें साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद अयोध्या के ईमेल sho-cybercrime.ay@up.gov.in या संपर्क नंबर +91-7839876653 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:4 महीने की गर्भवती थी, पति बुलेट के लिए करता था प्रताड़ित; ससुरालवालों पर मुकदमा
    Next Article
    सफाई कर्मी अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:नियुक्ति की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment