Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई कर्मी अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:नियुक्ति की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    21 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले के सफाई कर्मी अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने मांग की कि भदोही जिले में अन्य जनपदों से सफाई कर्मियों को समायोजित न किया जाए। उन्होंने बताया कि भदोही के सफाई कर्मी पिछले 17 सालों से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि अन्य जनपदों से समायोजन किया गया, तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी भदोही जनपद के संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि भदोही के 5678 अभ्यर्थियों में से ही नियुक्ति की जाए। अभ्यर्थियों ने एक बीच का रास्ता निकालने का सुझाव भी दिया, जिसमें शेष बचे कार्यकाल के लिए नियुक्ति की जाए ताकि उनके मौलिक अधिकारों का हनन न हो। इस अवसर पर दिव्या पाठक, शेषमणि, धनपाल यादव, विनोद कुमार, धीरेंद्र, भोलानाथ, सुरमनी मौर्य, मूलचंद, रमेश सहित कई अन्य अभ्यर्थी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पुलिस ने साइबर ठगी के 1.16 लाख वापस कराए:दो मामलों में ग्राहकों के खाते से 3.88 लाख की ठगी हुई थी
    Next Article
    विश्वकर्मा समाज ने सीआरओ को ज्ञापन सौंपा:भृगु मंदिर कॉरिडोर में विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment