Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या: सोहावल के तीन गांव पक्की सड़क से जुड़ेंगे:2.38 करोड़ से परानापुर-लहरापुर सड़क भी होगी पिच, शासन ने दी मंजूरी

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत सोहावल के तीन गांव पक्की सड़क से जुड़ेंगे, जबकि परानापुर से लहरापुर तक की सड़क को भी पिच किया जाएगा। इन परियोजनाओं के लिए कुल 2.38 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। पहली परियोजना में कपासी, दुनिया का पुरवा और अंजनाई तारा गांव एक पक्की सड़क से जुड़ेंगे। ये गांव अयोध्या-लखनऊ रेल प्रखंड के रेल लाइन के किनारे स्थित हैं। वर्तमान में कपासी से वाया दुनिया का पुरवा होते हुए अंजनाई तारा तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क है, जिसके डामरीकरण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के प्रस्ताव पर शासन ने इस लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए दो करोड़ 38 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा क्योंकि शासन से सड़क स्वीकृत होने की प्रत्याशा में पहले ही टेंडर प्रकाशित किए जा चुके हैं। सोहावल ब्लॉक की एक और महत्वपूर्ण सड़क, परानापुर से लहरापुर तक की लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को भी पिच किया जाएगा। लहरापुर के ग्राम प्रधान शिवाकांत तिवारी ने बताया कि इस सड़क को पक्का करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी। इस सड़क परियोजना के लिए शासन से लगभग एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसे त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजूरी मिली है। जिलाधिकारी को धनराशि आवंटित की गई थी, जिन्होंने इसे कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) को निर्माण शुरू करने के लिए हस्तांतरित कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे की कमी:किसानों ने जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के नाम ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बेसबॉल खिलाड़ी ने पियानो से ठीक की अंगूठे की चोट:डॉक्टरों ने कह दिया था कि इसके लिए कोई सर्जरी या मेडिकल विकल्प नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment