Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित की जा रही:अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ का बजट,पर्यटन बढ़ावा के लिए 150 करोड़

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या को सोलर सिटी और राज्य के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस भव्य नगरी के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ मंजूर किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी घोषणा की है। पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ की धनराशि अयोध्या को दी गई हैं। महापौर मंहत गिरीशपति तिवारी ने कहा कि 100 करोड़ के बजट की अयोध्या की अवस्थाना की सुविधाएं बढ़ेंगी और इसका लाभ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा। 165 हेक्टेयर भूमि पर एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। इसके साथ ही अयोध्या देश भर को ऊर्जा बचत का संदेश दे रही है। जिला प्रशासन ने 165 हेक्टेयर भूमि एनटीपीसी को सोलर प्लांट की स्थापना के लिए लीज पर फ्री उपलब्ध कराई है, जिसकी क्षमता 40 मेगावाट की है। लीज पर दी गई सार्वजनिक भूमि सरयू नदी के किनारे माझा रामपुर हलवारा में है। इस सोलर प्लांट से प्रतिदिन 250 मिलियन यूनिट का उत्पादन होने लगा है। सोलर प्लांट से तैयार बिजली ग्रिड के माध्यम से दर्शननगर उपकेंद्र सप्लाई की जाती है, वहां से जिले को आपूर्ति की जाती है। रविवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर यह जानना भी रोचक है कि रामनगरी में कितने लोगों ने पीएम सूर्यघर योजना में अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा विस्तार:दो से बढ़ाकर 5 रनवे होंगे, रिसर्च और रखरखाव के लिए 750 करोड़
    Next Article
    बजट- लखनऊ को एआई सिटी बनाने की तैयारी:इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment