Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट- लखनऊ को एआई सिटी बनाने की तैयारी:इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन

    20 hours ago

    1

    0

    प्रदेश की राजधानी लखनऊ को इस बार बजट में बड़ी सौगात मिलने के संकेत हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने 10वें बजट के जरिए राजधानी को “AI सिटी” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकती है। लगभग 9.12 लाख करोड़ रुपये के संभावित बजट में लखनऊ को टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। राजधानी में सड़क, मेट्रो विस्तार, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए भी बजट में प्रावधान हो सकता है। AI सिटी के विजन के तहत स्मार्ट सर्विलांस, डिजिटल गवर्नेंस और ई-ऑफिस सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को भी अतिरिक्त फंड मिल सकता है। एआई सिटी के लिए टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप हब पर फोकस लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब बनाने के लिए आईटी पार्कों के विस्तार, डेटा सेंटर, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर और रिसर्च लैब स्थापित करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। इससे राजधानी में आईटी कंपनियों का निवेश बढ़ेगा। युवाओं के लिए हाई-स्किल जॉब के अवसर तैयार होंगे। सरकार का लक्ष्य लखनऊ को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर टेक्नोलॉजी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है, ताकि प्रदेश की नई अर्थव्यवस्था की कमान राजधानी संभाल सके। इस बजट में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर और रोजगार सृजन योजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है। लखनऊ में आईटी, हेल्थ टेक, एग्री टेक और ई-गवर्नेंस से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति की घोषणा भी संभव मानी जा रही है। चुनाव से पहले पेश हो रहे इस बजट पर सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा और विपक्ष के आरोपों का जवाब भी देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित की जा रही:अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ का बजट,पर्यटन बढ़ावा के लिए 150 करोड़
    Next Article
    बिजली की कटिया फंसा रहे कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या:चित्रकूट में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, बचाने आई बहू भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment