Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या दीपोत्सव के बाद विवाद: सरयू घाटों पर दीयों से तेल बटोरने की तस्वीरों ने गर्म की यूपी की राजनीति, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होने के ठीक बाद एक नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। एक तरफ जहां 30 लाख मिट्टी के दीये जलाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सरयू नदी के घाटों पर जले हुए दीयों से बचा हुआ तेल इकट्ठा करते गरीब लोगों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति में गर्माहट आ गई है।समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि गरीबों को तेल बटोरने के लिए अपमान और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अयोध्या के महापौर एवं भाजपा नेता गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नगर प्रशासन ने दीपोत्सव से पहले जरूरतमंद लोगों के बीच तेल और मिठाइयां वितरित की थीं। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब शनिवार को आयोजित दसवें दीपोत्सव में 30 लाख मिट्टी के दीये जलाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद बचे हुए तेल को इकट्ठा करने के लिए लोगों की भीड़ के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो वीडियो साझा किए, जिनमें कुछ लोग सरयू घाट पर डंडे लेकर दूसरों को दीयों से तेल इकट्ठा करने से रोकते और कथित तौर पर उनकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने पोस्ट में कहा, कुछ महीनों बाद हम अपनी पीडीए सरकार बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे, जिससे किसी शोषित, वंचित और गरीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज्जती न सहनी पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अयोध्या में नारी वंदन के नाम पर हिंसक दृश्य पेश किया है। उन्होंने महिला आयोग से आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि अगला चुनाव महिला और युवा बनाम भाजपा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने देर रात एक अन्य पोस्ट में अयोध्या का सम्मान बहाल करने, मंदिरों की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और शहर में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करने का वादा किया। उन्होंने पारंपरिक नौकायन को बढ़ावा देने, स्थानीय लोगों को रोजगार देने और जमीन से जुड़े कथित घोटालों की जांच कराने की बात भी कही। सपा प्रमुख के आरोपों पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नगर प्रशासन को इस समस्या की जानकारी थी और उसने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए थे कि उत्सव से पहले जरूरतमंद लोगों को तेल मिल जाए। त्रिपाठी ने कहा, इस साल भी हमने झुग्गी-बस्तियों और जरूरतमंद लोगों के बीच तेल एवं मिठाइयां बांटी हैं। इस बार मैंने खुद विशेष ध्यान रखा और वितरण की निगरानी की। फिर भी, ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। महापौर ने कहा कि इस समस्या का एक संभावित समाधान यह हो सकता है कि कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी दीये हटा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि, दीयों की संख्या बहुत अधिक है और उनमें से ज्यादातर जल रहे होते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत हटाना मुश्किल हो जाता है। महापौर ने इस समस्या का समाधान तलाशने की जरूरत भी स्वीकार की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhadohi में CISF जवान पर हमला और फर्जी केस दर्ज कराने पर कोर्ट के आदेश से 4 पर FIR
    Next Article
    Sharad Pawar से मिलकर Rohit Pawar बोले, NCP में विलय की कोई बात नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment