Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूही चावला ने ललित मोदी के सुझाव का समर्थन किया:बोलीं- अप्रैल-मई की भीषण गर्मी की जगह जनवरी में हो IPL

    6 hours ago

    3

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कोऑर्नर जूही चावला ने IPL को जनवरी में कराने के ललित मोदी के सुझाव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई की भीषण गर्मी में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को कराने के बजाय इसका आयोजन जनवरी में होना चाहिए। जूही के मुताबिक, इससे खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर माहौल मिलेगा। सोशल मीडिया पर बोलीं- दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट को भीषण गर्मी में क्यों खेलें? IPL के संस्थापक ललित मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट के शेड्यूल पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जूही चावला ने X पर लिखा कि IPL अब क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह तलाशने की स्थिति में नहीं है, बल्कि उसने कैलेंडर को प्रभावित करने का अधिकार हासिल कर लिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को इतनी भीषण गर्मी में कराने की क्या जरूरत है। जूही ने अप्रैल-मई की जगह जनवरी में IPL कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर मौसम में बेहतर क्रिकेट खेला जा सकेगा और खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का अनुभव भी अच्छा होगा। ललित मोदी ने भी बेहतर मौसम और ब्रॉडकास्टिंग को बताया था वजह ललित मोदी ने अपने सुझाव के पीछे खिलाड़ियों, दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स के हितों का तर्क दिया था। उनका कहना है कि अप्रैल-मई में भारत की भीषण गर्मी खिलाड़ियों और स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए परेशानी पैदा करती है। टूर्नामेंट के समय में बदलाव से खेलने की परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं और ब्रॉडकास्टर्स को भी फायदा मिल सकता है। BCCI मार्च के आखिरी हफ्ते से पहले IPL शुरू करने पर कर रहा विचार जनवरी में IPL कराने को लेकर BCCI की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, बोर्ड टूर्नामेंट को मार्च के आखिरी हफ्ते के बजाय थोड़ा पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से कहा कि 15 मई के बाद देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की आशंका रहती है। इसके अलावा भीषण गर्मी भी खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अनुकूल नहीं होती। सैकिया के मुताबिक, BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल में टूर्नामेंट को मार्च के आखिरी हफ्ते से पहले शुरू करने पर चर्चा चल रही है। हालांकि, इस बदलाव पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जेमिमा रोड्रिग्स की टीम इंडिया में वापसी:साउथ अफ्रीका दौरे के तीनों फॉर्मेट में चुनी गईं; स्मृति मंधाना कप्तानी करेंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हो गई है। BCCI ने सोमवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट की टीमें घोषित कीं। जेमिमा को तीनों टीमों में जगह मिली है। वे अगस्त में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर हो गई थीं। उनके अलावा अमनजोत कौर की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को भी इसी फॉर्मेट के लिए चुना गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान:स्पिनर पैटरसन-व्हाइट को पहली बार जगह; बशीर बाहर, चोट के बाद जैकब बेथेल की वापसी
    Next Article
    केन विलियमसन के रिटायरमेंट का विराट कोहली से है कनेक्शन, आखिर क्यों कहा- लगा जैसे आईने में खुद को देख रहा हूं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment